एसएलसीएम ने सेबी के पास आईपीओ के लिए गोपनीय तरीके से दस्तावेज जमा किए

Ads

एसएलसीएम ने सेबी के पास आईपीओ के लिए गोपनीय तरीके से दस्तावेज जमा किए

  •  
  • Publish Date - April 2, 2026 / 02:47 PM IST,
    Updated On - April 2, 2026 / 02:47 PM IST

नयी दिल्ली, दो अप्रैल (भाषा) कृषि भंडारगृह कंपनी सोहन लाल कमोडिटी मैनेजमेंट (एसएलसीएम) ने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए गोपनीय तरीके से अपने दस्तावेज जमा किए हैं।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को एक सार्वजनिक सूचना में बताया कि उसने बाजार नियामक सेबी और शेयर बाजारों के समक्ष अपने प्रस्तावित आईपीओ के संदर्भ में दस्तावेज जमा कर दिए हैं।

कृषि लॉजिस्टिक में प्रौद्योगिकी आधारित सेवाएं देने वाली इस कंपनी ने गोपनीय तरीके से दस्तावेज जमा करने का विकल्प चुना है। इस विशेष व्यवस्था के तहत कंपनी सेबी से अपने दस्तावेजों पर राय ले सकती है और तब तक ये दस्तावेज आम जनता के लिए सार्वजनिक नहीं किए जाते हैं।

वर्ष 2009 में स्थापित यह कंपनी भारत के साथ-साथ म्यांमा में भी कृषि उत्पादों के वैज्ञानिक तरीके से भंडारण, उनकी गुणवत्ता की जांच और भंडारण की रसीदों पर ऋण या धन उपलब्ध कराने जैसी आधुनिक सेवाएं प्रदान करती है।

भाषा सुमित अजय

अजय

शीर्ष 5 समाचार