Contract Employees Regularization Order: प्रदेश के संविदा कर्मचारियों को नियमितीकरण का आदेश जारी, भाजपा सरकार ने लिया बड़ा फैसला, खत्म हुए नियमितीकरण का इंतजार

Ads

Contract Employees Regularization Order: प्रदेश के संविदा कर्मचारियों को नियमितीकरण का आदेश जारी, भाजपा सरकार ने लिया बड़ा फैसला, खत्म हुए नियमितीकरण का इंतजार

  •  
  • Publish Date - April 2, 2026 / 03:14 PM IST,
    Updated On - April 2, 2026 / 03:14 PM IST

Contract Employees Regularization Order: प्रदेश के संविदा कर्मचारियों को नियमितीकरण का आदेश जारी, भाजपा सरकार ने लिया बड़ा फैसला / Image: IBC24 Customized

HIGHLIGHTS
  • लोक शिक्षण संचालनालय का आदेश जारी
  • सभी जिलों से मांगी गई जानकारी
  • हाईकोर्ट के निर्देश के बाद कार्रवाई

भोपाल: Contract Employees Regularization Order अपने हक और अधिकारों के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे शिक्षा विभाग अस्थाई कर्मचारियों और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। शिक्षा विभाग में लंबे समय से काम कर रहे कर्मचारियों के लिए अब नियमित होने का रास्ता खुल सकता है।

Contract Employees Regularization Order दरअसल, शिक्षा विभाग के अस्थाई कर्मियों और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसे लेकर लोक शिक्षण संचालनालय ने एक आदेश भी जारी कर दिया है। जिसमें सभी जिलों से जानकारी मंगाई गई है। जारी आदेश में कहा गया है कि उपरोक्त विषयांतर्गत संदर्भित पत्र के कग के पत्र दिनांक 28.02.2025 एवं संलग्न प्रपत्र द्वारा दैनिक वेतन भोगी, अस्थाई कर्मचारियों का जानकारी संकलित कर भेजने के निर्देश प्राप्त हुये है।

इन कर्मचारियों की मांगी जानकारी

जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि उक्त संदर्भित पत्रों का अवलोकन करें, जिसमें अवगत कराया गया है कि राज्य सरकार के विभाग एवं इनके नियंत्रण के अधीन सभी स्थानीय और प्राधिकारी नियमानुसार स्वीकृत पदों पर कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों/ अस्थाई कर्मचारियों को नियमित करने हेतु विस्तृत निर्देश दिनांक 16.05.2007 को जारी किये गये थे।

तदानुसार माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में निर्णय लिये जाने से पूर्व आपके विभाग के अंतर्गत कार्यरत दैनिक वेतन भोगी (स्थाई कर्मी) की जानकारी संदर्भित संलग्न प्रपत्र में अपेक्षित है। अतः लेख है कि आपके विभाग के अंतर्गत, समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों, विभागाध्यक्ष वं अन्य कार्यालयों/जिला कार्यालयों की समस्त स्थापना की जानकारी एकत्रित कर एकजाई रूप से इस विभाग को उपलब्ध करावे। ताकि उक्त जानकारी एकत्रीत कर प्रशासकीय विभाग को भेजा जा सकै। आपके द्वारा भेजी गई जानकारी ही मान्य होगी।

इन्हें भी पढ़ें:-

Contract Employees Regularization Order क्या है?

Contract Employees Regularization Order शिक्षा विभाग के अस्थाई और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित करने की प्रक्रिया से जुड़ा आदेश है।

Contract Employees Regularization Order किस विभाग ने जारी किया है?

Contract Employees Regularization Order लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) द्वारा जारी किया गया है।

Contract Employees Regularization Order के तहत क्या जानकारी मांगी गई है?

Contract Employees Regularization Order के तहत सभी जिलों से दैनिक वेतनभोगी और अस्थाई कर्मचारियों का पूरा विवरण मांगा गया है।

Contract Employees Regularization Order में किस साल के नियमों का उल्लेख है?

Contract Employees Regularization Order में 16 मई 2007 को जारी नियमितीकरण संबंधी नियमों का उल्लेख किया गया है।

Contract Employees Regularization Order से कर्मचारियों को क्या फायदा होगा?

Contract Employees Regularization Order के तहत जानकारी एकत्र होने के बाद कर्मचारियों के नियमितीकरण पर सरकार निर्णय ले सकती है।