सीगल ने 130 मेगावाट सौर क्षमता के लिए मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट के साथ 15 बिजली खरीद समझौते किए

Ads

सीगल ने 130 मेगावाट सौर क्षमता के लिए मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट के साथ 15 बिजली खरीद समझौते किए

  •  
  • Publish Date - April 2, 2026 / 03:03 PM IST,
    Updated On - April 2, 2026 / 03:03 PM IST

नयी दिल्ली, दो अप्रैल (भाषा) सीगल इंडिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसकी इकाई सीगल ग्रीन एनर्जी एमपी लिमिटेड ने ‘सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना’ के तहत 130 मेगावाट की सौर क्षमता से बिजली आपूर्ति के लिए मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी के साथ 15 बिजली खरीद समझौते (पीपीए) किए हैं।

कंपनी ने बयान में कहा कि इन समझौतों के तहत सीगल ग्रीन एनर्जी एमपी लिमिटेड अपने सौर फोटोवोल्टिक उत्पादन केंद्रों से 25 वर्षों तक 2.85 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली का कार्यान्वयन, संचालन, रखरखाव और आपूर्ति करेगी।

सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना का उद्देश्य समर्पित सौर फीडर के माध्यम से कृषि क्षेत्र को दिन के समय बिजली देना है और साथ ही भारत के स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्यों को आगे बढ़ाना है।

इस परियोजना की अनुमानित ईपीसी (इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण) लागत जीएसटी सहित 572 करोड़ रुपये है। इसमें 12 महीने की कार्यान्वयन अवधि और उसके बाद 25 साल की परिचालन अवधि शामिल है।

सीगल इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक रमणीक सहगल ने बयान में कहा, ‘‘यह उपलब्धि टिकाऊ और उच्च गुणवत्ता वाली सौर संपत्ति विकसित करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जो भारत के दीर्घकालिक ऊर्जा बदलाव का समर्थन करती है।”

भाषा पाण्डेय अजय

अजय

शीर्ष 5 समाचार