Petrol Pump Closed News: 4 अप्रैल को पूरे प्रदेश में बंद रहेंगे पेट्रोल पंप? ईरान-इजराइल युद्ध के बीच आई बड़ी खबर / Image: IBC24 CustomizedPetrol Pump Closed News: 4 अप्रैल को पूरे प्रदेश में बंद रहेंगे पेट्रोल पंप? ईरान-इजराइल युद्ध के बीच आई बड़ी खबर / Image: IBC24 Customized
रांची: Petrol Pump Closed News राज्य की खराब और लचर कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा ने 4 अप्रैल को प्रदेश बंद का ऐलान किया है। इससे पहले विपक्षी पार्टी ने 3 अप्रैल को बंद का आह्वान किया था, लेकिन गुड फ्राइडे के चलते शेड्यूल में बदलाव किया है। बताया जा रहा है कि इस दौरान प्रदेश की व्यापारिक संस्थाएं बंद रहेंगी। वहीं, अब लोग ये सवाल पूछने लगे हैं कि पेट्रोल पंप भी बंद रहेंगे क्या? हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई घोषणा नहीं की गई है।
Petrol Pump Closed News भाजपा की ओर से हड़ताल को लेकर जारी निर्देश में कहा गया है ”भाजपा सर्व पंथ समभाव पर चलने वाली पार्टी है। इसलिए, किसी भी धर्म-संप्रदाय के कार्यक्रम में भाजपा बाधक नहीं बनना चाहती। उन्होंने कहा कि राज्य की विधि-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। हजारीबाग जिला अंतर्गत विष्णुगढ़ प्रखंड में बेटी के साथ घटित घटना किसी भी तरह से क्षम्य नहीं है।”
वहीं, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार को चेतावनी देने के लिए भाजपा कार्यकर्ता तीन अप्रैल को मशाल जुलूस निकालकर राज्य सरकार को आईना दिखाएगी। वहीं, चार अप्रैल (शनिवार) को विधि व्यवस्था को ठीक करने के लिए विरोध दर्ज कराते हुए झारखंड को बंद कराएगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने झारखंड पुलिस के महानिदेशक को पत्र लिखकर राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता जताई है। पार्टी प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया है कि राज्य में बीते कुछ वर्षों में अपराध की घटनाओं में वृद्धि हुई है और त्योहारों के दौरान तनाव की स्थिति बन रही है।
भाजपा नेताओं का कहना है कि होली, रामनवमी, दुर्गा पूजा, सरस्वती पूजा, छठ, दीपावली और सरहुल जैसे पर्वों के दौरान विभिन्न जिलों में झड़प, पथराव और विवाद की घटनाएं सामने आई हैं। पत्र में गिरिडीह, हजारीबाग, मधुपुर, लोहरदगा, रांची, धनबाद और खूंटी सहित कई स्थानों की हालिया घटनाओं का उल्लेख किया गया है। खासतौर पर खूंटी जिले के मुरहू में रामनवमी जुलूस के दौरान हुई पथराव की घटना को लेकर चिंता व्यक्त की गई है। कहा कि आरोपियों के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हो रही है।