AAP Action on Raghav Chadha: केजरीवाल का सांसद राघव चड्ढा पर एक्शन.. इस अहम पद से हटाया, राज्यसभा में बोलने पर भी रोक..

Ads

AAP Action on Rajya Sabha MP Raghav Chadha: AAP ने राघव चड्डा को राज्यसभा उपनेता पद से हटाया, बोलने पर रोक, पार्टी नाराज़गी के कारण कदम उठाया।

  •  
  • Publish Date - April 2, 2026 / 02:19 PM IST,
    Updated On - April 2, 2026 / 02:29 PM IST

AAP Action on Rajya Sabha MP Raghav Chadha || Image- ANI File

HIGHLIGHTS
  • राघव चड्डा को AAP ने हटाया उपनेता पद से
  • राज्यसभा में बोलने पर भी लगी रोक
  • जनहित मुद्दों पर उठाए सवालों से पार्टी नाराज़

नई दिल्ली: राज्यसभा में अक्सर जनहित के मुद्दे उठाने वाले आम आदमी पार्टी के युवा सांसद राघव चड्डा पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा एक्शन सामने आया है। दरअसल आम आदमी पार्टी ने राघव चड्डा को राज्यसभा के आप के उपनेता के पद से हटा दिया है। (AAP Action on Rajya Sabha MP Raghav Chadha) उनकी जगह पर आप के एक अन्य राज्यसभा सांसद अशोक कुमार मित्तल को नया उपनेता तय किया गया है। इस संबंध में पार्टी की तरफ से एक औपचारिक पत्र राज्यसभा सचिवालय को भी भेज दिया गया है।

राज्यसभा में बोलने पर भी रोक

लेकिन यह एक्शन यही पर नहीं थमा है। राघव चड्डा के राज्यसभा में सवाल पूछने और किसी मुद्दे पर बोलने पर भी रोक लगा दी गई है। राज्यसभा सचिवालय को भेजे गए खत में इस बात का उल्लेख किया गया है कि, राघव चड्डा को सदन में बोलने के लिए समय आवंटित न किया जाए।

क्यों नाराज़ है पार्टी?

दरअसल राघव चड्डा पर लिए गए इस एक्शन के पीछे बड़ी वजह बताई जा रही है। दावा किया जा रहा है कि, राघव चड्डा पिछले कुछ समय से मनमानी कर रहे थे। वह राज्यसभा में मनमाने मुद्दे उठाते थे, उन पर सवाल पूछते थे। राघव चड्डा की तरफ से उठाए गए मुद्दे और पूछे गए सवालों की जानकारी आप मुखिया अरविंद केजरीवाल को भी नहीं होती थी। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की गई है लेकिन पिछले कुछ वक्त से जिस सक्रियता से राघव चड्डा जनहित के मुद्दों पर सरकार से सवाल कर रहे थे, देशभर में उनकी काफी प्रशंसा हो रही थी।

राघव के किन मुद्दों ने खींचा ध्यान

राघव चड्डा सदन में आम आदमी और जनता के जमीनी मुद्दों को उठाने के लिए पहचान बना चुके हैं। एक मामले में सरकार को झुकना पड़ा और नए नियम भी बनाने पड़े। दरअसल राघव चड्डा ने पिछले दिनों गिगवर्कर्स के सवाल को सदन पर मजबूती से रखा था। उन्होंने इस बात पर सवाल उठाया था कि, ऑनलाइन होम डिलीवरी कंपनियां किस तरह ’10 मिनट में डिलीवरी’ सेवा के नाम पर गिगवर्कर्स यानी डिलीवरी बॉयज़ के जान को खतरे में डाल रही हैं। (AAP Action on Rajya Sabha MP Raghav Chadha) तय समय पर सामान डिलीवर करने के लिए उन्हें कम वक्त में ही तय जगहों पर सामान पहुंचाना पड़ता है। हालांकि सरकार ने इस मुद्दे पर एक्शन भी लिया था।

इसी तरह राघव चड्डा ने देश के इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स पर तय कीमत से अधिक पर बिकने वाले सामानों पर भी सरकार का ध्यान खींचा है, जबकि उन्होंने मोबाइल कंपनियों के 28 दिन वाले वैलिडिटी और डाटा पैकेज पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं। हालांकि पार्टी के मुताबिक इन मुद्दों के बारे में पार्टी को जानकारी नहीं थी।

इन्हें भी पढ़ें:-

पावरिका का शेयर 395 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले सात प्रतिशत से अधिक गिरावट के साथ सूचीबद्ध

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आईईडी विस्फोट में चार पुलिसकर्मी समेत नौ लोग घायल

जजीरा एयरवेज ने भारत में कोझिकोड, तिरुचिरापल्ली, मेंगलुरु, कन्नूर में अपनी सेवाओं का किया विस्तार

पंजाब किंग्स के खिलाफ लय हासिल करने की कोशिश करेगा चेन्नई सुपर किंग्स

बलिया में बिजली का तार चोरी करने वाले गिरोह के सात शातिर अपराधी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

1. राघव चड्डा को किस पद से हटाया गया?

उन्हें आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा के उपनेता पद से हटा दिया गया।

2. क्या राघव चड्डा अब राज्यसभा में बोल सकते हैं?

नहीं, पार्टी ने उन्हें सदन में बोलने और सवाल पूछने से रोका है।

3. नाराज़गी का कारण क्या बताया जा रहा है?

उनकी तरफ से उठाए गए मुद्दे और सवाल पार्टी को पूर्व जानकारी नहीं थे।

शीर्ष 5 समाचार