स्नैबिट ने ‘सीरीज-डी’ वित्त पोषण दौर में 5.6 करोड़ डॉलर जुटाए
स्नैबिट ने ‘सीरीज-डी’ वित्त पोषण दौर में 5.6 करोड़ डॉलर जुटाए
(तस्वीर के साथ)
नयी दिल्ली, 28 अप्रैल (भाषा) घरेलू सेवाएं उपलब्ध कराने वाले मंच स्नैबिट ने ‘सीरीज-डी’ वित्त पोषण दौर में 5.6 करोड़ अमेरिकी डॉलर (करीब 530 करोड़ रुपये) जुटाए हैं।
कंपनी ने मंगलवार को बयान में बताया कि इस वित्त पोषण दौर का सह-नेतृत्व सस्क्वेहाना वेंचर कैपिटल, मिराए एसेट वेंचर इन्वेस्टमेंट्स के यूनिकॉर्न ग्रोथ फंड और बर्टेल्समैन इंडिया इन्वेस्टमेंट्स ने किया।
मौजूदा निवेशकों नेक्सस वेंचर पार्टनर और लाइटस्पीड ने भी इस दौर में भाग लिया।
स्नैबिट के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) आयुष अग्रवाल ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि कंपनी इस राशि का इस्तेमाल अपने बही-खाते को मजबूत करने, छोटे बाजारों में सेवाओं का विस्तार करने और निकट भविष्य में नई श्रेणियों में प्रवेश के लिए करेगी।’’
उन्होंने कहा, “ हमने ‘सीरीज-डी’ वित्त पोषण दौर में 5.6 करोड़ डॉलर जुटाए हैं जिसका नेतृत्व एसआईजी ने किया है। साथ ही मिराए और बर्टेल्समैन भी इसमें शामिल हैं। ’’
इस नए निवेश के साथ कंपनी अब तक कुल 11.2 करोड़ अमेरिकी डॉलर जुटा चुकी है।
‘सीरीज-डी’ वित्त पोषण दौर स्टार्टअप या कंपनियों के लिए पूंजी जुटाने का एक उन्नत एवं परिपक्व चरण है।
भाषा निहारिका
निहारिका

Facebook


