जयपुर, 13 जुलाई (भाषा) ई-कॉमर्स कंपनी स्नैपडील ने सोमवार को अपना 45-दिवसीय कार्यक्रम ‘प्रोजेक्ट गति’ शुरू किया जिसका उद्देश्य त्योहारी मौसम से पहले मंच से जुड़ने वाले नए विक्रेताओं को कारोबार बढ़ाने में मदद करना है।
इस कार्यक्रम के तहत विक्रेताओं को कृत्रिम मेधा (एआई) पर आधारित कैटलॉग सहायता, तेज भुगतान चक्र, विज्ञापन क्रेडिट, ई-कॉमर्स संबंधी जानकारी और प्राथमिकता के आधार पर सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
स्नैपडील के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अचिंत सेतिया ने कहा कि त्योहारी खरीदारी का मौसम अगस्त में रक्षाबंधन एवं स्वतंत्रता दिवस के साथ शुरू होगा और दीपावली, क्रिसमस एवं नववर्ष तक जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष में राजस्थान से जुड़े विक्रेताओं की संख्या में लगभग 100 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
सेतिया ने कहा, “यह ऑनलाइन कारोबार में क्षेत्रीय व्यवसायों की बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है।”
भाषा बाकोलिया खारी प्रेम
प्रेम