ताजा सौदों की लिवाली से सोयाबीन वायदा कीमतों में तेजी

Ads

ताजा सौदों की लिवाली से सोयाबीन वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - April 27, 2021 / 10:06 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:33 PM IST

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल (भाषा) मजबूत हाजिर मांग की वजह से व्यापारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को सोयाबीन की कीमत 203 रुपये की तेजी के साथ 7,050 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई।

एनसीडीईएक्स में सोयाबीन के मई माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 203 रुपये अथवा 2.98 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,050 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई जिसमें 81,860 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

इसी प्रकार, सोयाबीन के जून माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 143 रुपये या 2.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,845 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई जिसमें 37,610 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि बाजार की बढ़ी हुई मांग को देखते हुए सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में सोयाबीन कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश