विदेशी बाजारों में तेजी से सोयाबीन तेल-तिलहन, पाम-पामोलीन कीमतों में सुधार

Ads

विदेशी बाजारों में तेजी से सोयाबीन तेल-तिलहन, पाम-पामोलीन कीमतों में सुधार

  •  
  • Publish Date - April 21, 2026 / 08:17 PM IST,
    Updated On - April 21, 2026 / 08:17 PM IST

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल (भाषा) विदेशों में खाद्यतेलों के दाम में आई मजबूती के कारण देश के तेल-तिलहन बाजार में मंगलवार को विशेषकर सोयाबीन तेल-तिलहन तथा पाम-पामोलीन तेल कीमतों में सुधार दर्ज हुआ। मांग निकलने से बिनौला तेल के दाम भी मजबूत बंद हुए। सामान्य कामकाज के बीच सरसों एवं मूंगफली जैसे तेल-तिलहनों के दाम स्थिर बने रहे।

मलेशिया और शिकागो एक्सचेंज में 2 से 2.5 प्रतिशत की तेजी थी।

बाजार सूत्रों ने बताया कि विदेशी बाजारों में तेजी की वजह से देश के बाजारों में आयात होने वाले सोयाबीन तेल-तिलहन तथा पाम-पामोलीन तेल कीमतों में मजबूती रही। पश्चिम एशिया में युद्ध भड़कने की आशंका के बीच आपूर्ति प्रभावित होने की चिंताओं से भी तेल-तिलहन कीमतों में मजबूती को समर्थन मिला। सुस्त कामकाज के बीच सरसों एवं मूंगफली जैसे देशी तेल-तिलहनों के दाम स्थिर बने रहे।

उन्होंने कहा कि सरकार के लिए मौजूदा समय सरसों का स्टॉक बनाने का सही समय है जो आगे की अनिश्चित परिस्थितियों में हमें राहत दे सकता है। सरसों का दाम भी कम है और सरकार के पास सरसों का कोई विशेष स्टॉक भी नहीं है। इसका पर्याप्त स्टॉक बनाकर रखने को यह उपयुक्त समय है।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन – 6,725-6,750 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली – 6,750-7,225 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 16,000 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,535-2,835 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 13,950 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,340-2,440 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,340-2,485 रुपये प्रति टिन।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 16,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,800 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,500 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 13,300 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 14,700 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,250 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 14,050 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना – 5,875-5,925 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 5,525-5,600 रुपये प्रति क्विंटल।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण