हाजिर मांग से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी

Ads

हाजिर मांग से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - July 6, 2021 / 10:34 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:43 PM IST

नयी दिल्ली, छह जुलाई (भाषा) हाजिर बाजार में तेजी के रुख के कारण कारोबारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को एल्युमीनियम की कीमत 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 201.10 रुपये प्रति किलो हो गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जुलाई माह में डिलीवरी होने वाले अनुबंध के लिये एल्युमीनियम का भाव 30 पैसे यानी 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 201.10 रुपये प्रति किलो हो गया। इसमें 3,169 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग बढ़ने के बीच कारोबारियों की ताजा सौदों की लिवाली करने से वायदा कारोबार में एल्युमीनियम कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश