हाजिर मांग से तांबा वायदा कीमतों में तेजी

Ads

हाजिर मांग से तांबा वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - June 2, 2021 / 09:45 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:27 PM IST

नयी दिल्ली, दो जून (भाषा) घरेलू हाजिर बाजार की मांग में तेजी के बीच वायदा कारोबार में बुधवार को तांबा की कीमत 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 769.20 रुपये प्रति किलो हो गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह में डिलीवरी होने वाले अनुबंध के लिये तांबा का भाव 2.15 रुपये यानी 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 769.20 रुपये प्रति किलो हो गया। इसमें 4,123 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने तांबा वायदा कीमतों में तेजी आने का श्रेय हाजिर बाजार की मांग में तेजी आने के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों के आकार बढ़ाने को दिया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश