नयी दिल्ली, चार जून (भाषा) घरेलू हाजिर बाजार की मांग में तेजी के बीच वायदा कारोबार में शुक्रवार को तांबा की कीमत 0.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 734.70 रुपये प्रति किलो हो गयी।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह में डिलीवरी होने वाले अनुबंध के लिये तांबा का भाव 55 पैसे यानी 0.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 734.70 रुपये प्रति किलो हो गया। इसमें 5,022 लॉट के लिये सौदे किये गये।
बाजार विश्लेषकों ने तांबा वायदा कीमतों में तेजी आने का श्रेय हाजिर बाजार की मांग में तेजी आने के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों के आकार बढ़ाने को दिया।
भाषा राजेश राजेश
राजेश