हाजिर मांग से सोना वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग से सोना वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग से सोना वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: May 19, 2021 10:20 am IST

नयी दिल्ली, 19 मई (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे स्थानीय वायदा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 78 रुपये की तेजी के साथ 48,385 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून महीने की डिलिवरी के लिये सोने की कीमत 78 रुपये यानी 0.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 48,385 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 6,312 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में लाभ दर्ज हुआ।

वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोने की कीमत 0.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,869.30 डॉलर प्रति औंस हो गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में