बाजार में बढ़त, सेंसेक्स 0.59 प्रतिशत और निफ्टी 0.52 फीसदी चढ़े

बाजार में बढ़त, सेंसेक्स 0.59 प्रतिशत और निफ्टी 0.52 फीसदी चढ़े

बाजार में बढ़त, सेंसेक्स 0.59 प्रतिशत और निफ्टी 0.52 फीसदी चढ़े
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: September 6, 2018 10:52 am IST

मुंबई। वैश्विक बाजारों के मजबूत रुख के चलते गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त लेकर बंद हुए। सेंसेक्स आज 224.50 अंक यानि 0.59% बढ़कर 38,242.81 पर और निफ्टी 59.95 अंक यानि 0.52% चढ़कर 11,536.90 पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में बढ़त रही। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स में 0.31व और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.46% की बढ़त रही। निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स 0.27% ऊपर चढ़कर बंद हुआ।

यह भी पढ़ें : बिहार का सृजन घोटाला, डिप्टी सीएम सुशील मोदी की बहन के घर आयकर विभाग ने मारा छापा

वहीं आज बैंकिंग शेयरों में बढ़त नजर आई। जबकि बैंक निफ्टी इंडेक्स 48 अंक बढ़कर 27423 के स्तर पर बंद हुआ निफ्टी मेटल में 0.16%, निफ्टी आईटी में 0.14%, निफ्टी फार्मा में 2.72% की बढ़त रही।

कारोबारी सत्र के दौरान आज टॉप गेनर्स में रिलायंस, सिप्ला, सन फार्मा, कोल इंडिया, पावर ग्रिड कॉर्प, अदानी पोर्ट्स के शेयर्स रहे जबकि टॉप लूजर्स आइडिया, हिंडाल्को, मारुति सुजुकी, यस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, टीसीएस के शेयर्स रहे।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में