नई दिल्ली। रुपये में कमजोरी के चलते विदेशी निवेशकों की ओर से जारी बिकवाली का असर सेंसेक्स-निफ्टी पर देखने को मिल रहा है। बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स फिलहाल 210 अंक की गिरावट के साथ 34,945 के स्तर पर आ गया है। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 100 अंक टूटकर 10,480 के स्तर पर है।
पढ़ें- पृथ्वी ने छुआ आसमान, डेब्यू मैच में शतक लगाकर रचा इतिहास
सेंसेक्स 35 हजार के नीचे फिसला-बाजार में कमजोरी का माहौल बरकरार है। आज भी सेंसेक्स और निफ्टी ने कमजोरी के साथ शुरुआत की है। निफ्टी 10,500 के और सेंसेक्स 35,000 के नीचे फिसल गया है।
पढ़ें- शातिरों ने सीए को लगाया 16 लाख रुपए का चूना, ऑन लाइन खरीदी के जरिए ठगी
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को गिरते रुपये और ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने एक्साइज ड्यूटी घटाने का ऐलान किया। उनके इस ऐलान के बाद तेल कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। इससे पहले ही लाल निशान के नीचे कारोबार कर रहा बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ है।
पढ़ें- ICICI की सीईओ चंदा कोचर का इस्तीफा, संदीप बख्शी को एमडी और सीईओ की जिम्मेदारी
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से राहत दिलाने के लिए एक्साइज ड्यूटी घटाने की घोषणा की है। इस घोषणा के बाद निफ्टी-50 पर ओएनजीसी के शेयर 9.98 फीसदी टूटे, बीपीसीएल के शेयरों में 18.88 फीसदी गिरे हैं।
वेब डेस्क, IBC24