बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 130 अंक ऊपर
बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 130 अंक ऊपर
मुंबई। फार्मा और बैंकिंग शेयरों में लिवाली के कारण मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 130 अंकों की बढ़त लेकर 35980 अंक पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 30 अंकों की तेजी के साथ 10802 अंक पर बंद हुआ।
कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन बीएसई में अधिकांश इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। बीएसई मिडकैप 24 अंकों की गिरावट के साथ 15127 अंकों पर बंद हुआ। जबकि स्मॉलकैप में 24 अंकों की तेजी रही। यह 14625 अंकों पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में 24 शेयर हरे निशान में और 26 शेयर लाल निशान में बंद हुए।
यह भी पढ़ें : कुंभ 2019: 40 हजार एलईडी लाइट्स से जगमगाने लगा त्रिवेणी संगम,12 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचेंगे मेले में
वहीं मंगलवार को बीएसई में एचएफसीएल में 12.47 फीसदी, अशोका बिल्डकॉन में 7.38 प्रतिशत, हाउसिंग डेवलपमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड में 5.70 फीसदी और पेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर्स में 4.70 फीसदी की तेजी देखी गई। इधर एनएसई में सनफार्मा में 1.57 फीसदी, टाटा मोटर्स में 1.28 फीसदी, जेएसडब्ल्यू स्टील में 1.17 फीसदी, भारती इंफ्राटेल में 1.11 फीसदी और टाटा स्टील में 0.83 फीसदी की तेजी आई।

Facebook


