सन फार्मा का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ दोगुना होकर 1,852 करोड़ रुपये पर

Ads

सन फार्मा का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ दोगुना होकर 1,852 करोड़ रुपये पर

  •  
  • Publish Date - January 29, 2021 / 09:55 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:55 PM IST

नयी दिल्ली, 29 जनवरी (भाषा) दवा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी सन फार्मास्युटिकल्स का एकीकृत शुद्ध लाभ दिसंबर, 2020 में समाप्त चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में दोगुना होकर 1,852.48 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। ज्यादातर बाजारों में बिक्री बढ़ने से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है।

इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 913.52 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

बीएसई का भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी परिचालन से एकीकृत कुल आय बढ़कर 8,836.78 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

एक साल पहले समान अवधि में यह 8,154.85 करोड़ रुपये रही थी।

भाषा अजय अजय मनोहर

मनोहर