टाटा मोटर्स को चौथी तिमाही में 7,585 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध घाटा

Ads

टाटा मोटर्स को चौथी तिमाही में 7,585 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध घाटा

  •  
  • Publish Date - May 18, 2021 / 12:24 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:51 PM IST

नयी दिल्ली, 18 मई (भाषा) प्रमुख ऑटो कंपनी टाटा मोटर्स ने मंगलवार को बताया कि बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में उसका समेकित शुद्ध घाटा 7,585.34 करोड़ रुपये रहा।

टाटा मोटर्स ने शेयर बाजार को बताया कि वित्त वर्ष 2019-20 की जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान उसका समेकित शुद्ध घाटा 9,864 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने बताया कि समीक्षाधीन अवधि में उसकी कुल आय 89,319.34 करोड़ रुपये रही, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 63,057 करोड़ रुपये थी।

वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान टाटा मोटर्स का समेकित शुद्ध घाटा 13,395.10 करोड़ रुपये रहा, जबकि इस दौरान कुल आय 2,52,437.94 करोड़ रुपये रही।

कंपनी को वित्त वर्ष 2019-20 में 11,975 करोड़ रुपये का घाटा हुआ, जबकि इस दौरान उसकी कुल आय 2,64,041 करोड़ रुपये थी।

भाषा पाण्डेय मनोहर

मनोहर