टाटा पावर का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में 22 प्रतिशत बढ़कर 318 करोड़ रुपये रहा

Ads

टाटा पावर का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में 22 प्रतिशत बढ़कर 318 करोड़ रुपये रहा

  •  
  • Publish Date - February 4, 2021 / 04:42 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:52 PM IST

नयी दिल्ली, चार फरवरी (भाषा) टाटा पावर का एकीकृत शुद्ध लाभ 2020-21 की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर में 22 प्रतिशत बढ़कर 318.41 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से आय बढ़ने के कारण कंपनी का लाभ बढ़ा है।

टाटा पावर ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि एक साल पहले 2019-20 की इसी तिमाही में उसे 260.10 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

कंपनी की आय चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 7,702.84 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 7,136.04 करोड़ रुपये थी।

टाटा पावर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और प्रबंध निदेशक प्रवीर सिन्हा ने बयान में कहा, ‘‘…कोविड-19 संबंधित चुनौतियों के बावजूद हमारे सभी कंपनियों और अनुषंगी इकाइयों का प्रदर्शन इस तिमाही में अच्छा रहा है।’’

भाषा रमण मनोहर

मनोहर