गुवाहाटी, नौ जुलाई (भाषा) असम में टाटा समूह के आगामी 27,000 करोड़ रुपये के सेमीकंडक्टर संयंत्र को सरकार की ओर से 14,044 करोड़ रुपये का प्रोत्साहन मिलेगा। राज्य विधानसभा को बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई।
उद्योग, वाणिज्य और सार्वजनिक उद्यम मंत्री बिमल बोरा ने रायजोर दल के विधायक अखिल गोगोई के एक सवाल के लिखित जवाब में बताया कि केंद्र सरकार टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की इस इकाई को 10,255 करोड़ रुपये का प्रोत्साहन देगी।
उन्होंने कहा, ‘असम सरकार ने भी इस परियोजना की दीर्घकालिक सफलता सुनिश्चित करने के लिए 3,789 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता मंजूर की है।’
बोरा ने बताया कि इस संयंत्र से कुल 27,000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है, जिसमें 15,000 प्रत्यक्ष रोजगार शामिल होंगे।
भाषा योगेश अजय
अजय