(YouTube Gifts Feature/ Image Credit: Pexels)
YouTube Gifts Feature: YouTube आज दुनिया के सबसे बड़े वीडियो प्लेटफॉर्म में से एक बन चुका है। यहां लाखों क्रिएटर्स शॉर्ट्स और लंबे वीडियो बनाकर कमाई कर रहे हैं। अब कंपनी ने भारत में क्रिएटर्स के लिए एक नया फीचर्स लॉन्च किया है। जिससे लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए कमाई का नया रास्ता खुलेगा। यूट्यूब ने Gifts नाम का यह फीचर खासतौर पर Vertical Live Streams के लिए पेश किया है।
YouTube Gifts फीचर की मदद से दर्शक लाइव स्ट्रीम के दौरान अपने पसंदीदा क्रिएटर्स को एनिमेटेड वर्चुअल गिफ्ट भेज सकेंगे। इन गिफ्ट्स के जरिए ऑडियंस अपने पसंदीदा क्रिएटर्स को सपोर्ट कर पाएगी। इसके साथ ही क्रिएटर्स को भी इससे कमाई करने का मौका मिलेगा। कंपनी ने इस फीचर को खास बनाने के लिए कई भारतीय थीम वाले गिफ्ट्स भी शामिल किए हैं। आने वाले समय में त्योहारों और खास मौकों के लिए नए गिफ्ट्स जोड़ने की भी योजना है।
जो क्रिएटर इस फीचर का इस्तेमाल करना चाहते हैं उन्हें सबसे पहले YouTube Studio में जाना होगा। इसके बाद Earn सेक्शन में जाकर Virtual Items Module को Accept करना होगा। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद Gifts फीचर एक्टिव हो जाएगा। फीचर चालू होने पर योग्य Vertical Live Streams में यह विकल्प अपने आप उपलब्ध हो जाएगा। लेकिन जिन लाइव स्ट्रीम में Gifts फीचर एक्टिव होगा। वहां Super Stickers का विकल्प नहीं मिलेगा।
YouTube ने Gifts फीचर के साथ Jewels नाम की डिजिटल करेंसी भी शुरू की है। दर्शक पहले Jewels खरीदेंगे और फिर इन्हीं का इस्तेमाल करके लाइव स्ट्रीम के दौरान वर्चुअल गिफ्ट भेज सकेंगे। जब कोई दर्शक क्रिएटर को गिफ्ट भेजता है तो क्रिएटर को इसके बदले Rubies मिलते हैं। इन्हीं Rubies के आधार पर क्रिएटर की कमाई तय होगी। इससे लाइव कंटेंट बनाने वालों को कमाई का नया जरिया मिलेगा।
YouTube का नया Gifts फीचर क्रिएटर्स और ऑडियंस के बीच बातचीत को और बेहतर बनाएगा। दर्शकों को लाइव के दौरान अपनी पसंद और समर्थन दिखाने का नया तरीका मिलेगा। जबकि क्रिएटर्स को एक्सट्रा इनकम का मौका मिलेगा। इस फीचर से लाइव स्ट्रीमिंग ज्यादा आकर्षक बन सकती है। जिससे YouTube पर क्रिएटर्स का जुड़ाव और बढ़ सकता है।