(Mahindra Thar EV/ Image Credit: Mahindra EV)
नई दिल्ली: Mahindra Thar EV: Mahindra Thar EV को कंपनी के खास इलेक्ट्रिक INGLO प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। यह प्लेटफॉर्म इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए डिजाइन किया गया है और इसका इस्तेमाल कंपनी की अन्य इलेक्ट्रिक SUVs में भी किया जा रहा है। इस प्लेटफॉर्म की मदद से गाड़ी में बेहतर परफॉर्मेस, ज्यादा रेंज और आधुनिक तकनीक मिलने की उम्मीद है। साथ ही SUV की ऑफ रोडिंग क्षमता को भी मजबूत बनाए रखने पर ध्यान दिया जाएगा।
डिजाइन की बात करें तो Mahindra Thar EV में मौजूदा Thar की पहचान यानी मजबूत और बॉक्सी लुक बरकरार रहने की उम्मीद है। हालांकि इलेक्ट्रिक मॉडल में कई नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें नई LED लाइट्स, बंद फ्रंट ग्रिल, नए डिजाइन के अलॉय व्हील और अपडेटेड बंपर दिए जा सकते हैं। कंपनी इसका रफ एंड टफ ऑफ-रोडिंग अंदाज बनाए रख सकती है। जिससे यह एडवेंचर पसंद करने वाले ग्राहकों को आकर्षित करेगी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Mahindra Thar EV में 59kWh और 79kWh बैटरी पैक के विकल्प मिल सकते हैं। बड़े बैटरी पैक वाले मॉडल में एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 550 से 600 किलोमीटर तक की रेंज मिलने की उम्मीद है। इसमें फास्ट चार्जिंग सुविधा भी दी जा सकती है। फीचर्स की बात करें तो SUV में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल क्लस्टर, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, कनेक्टेड कार फीचर्स, मल्टीपल ड्राइव मोड, 360 डिग्री कैमरा और ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स मिल सकते हैं।
Mahindra ने अभी तक Thar EV की कीमत और लॉन्च तारीख की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 25 लाख रुपये हो सकती है। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला भारतीय बाजार में मौजूद और आने वाली प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUVs से होगा। दमदार डिजाइन, लंबी रेंज और आधुनिक फीचर्स के कारण Mahindra Thar EV इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में बड़ा नाम बन सकती है।