वन ईएमआई टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस का 926 करोड़ रुपये का आईपीओ 30 अप्रैल को खुलेगा
वन ईएमआई टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस का 926 करोड़ रुपये का आईपीओ 30 अप्रैल को खुलेगा
नयी दिल्ली, 27 अप्रैल (भाषा) ऑनलाइन ऋण देने वाले मंच किश्त का संचालन करने वाली कंपनी वन ईएमआई टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस लिमिटेड ने अपने 926 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 162-171 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा निर्धारित किया है।
कंपनी ने सोमवार को बयान में बताया कि उसका आईपीओ 30 अप्रैल को खुलेगा और पांच मई को बंद होगा। बड़े (एंकर) निवेशक 29 अप्रैल को बोली लगा पाएंगे।
आईपीओ 850 करोड़ रुपये के नए शेयर और 76 करोड़ रुपये के 44,39,788 शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है।
कंपनी का शेयर आठ मई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध हो सकता है। भाषा निहारिका
निहारिका

Facebook


