रुपया शुरुआती कारोबार में पांच पैसे चढ़कर 94.53 प्रति डॉलर पर
रुपया शुरुआती कारोबार में पांच पैसे चढ़कर 94.53 प्रति डॉलर पर
मुंबई, 16 जून (भाषा) रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में पांच पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.53 पर पहुंच गया। कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट और पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से निकट अवधि में घरेलू मुद्रा के पक्ष में रुझान बना है।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के बाद वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर तत्काल खतरा काफी हद तक कम हुआ है।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 94.69 प्रति डॉलर पर खुला। फिर शुरुआती कारोबार में मजबूती के साथ 94.53 प्रति डॉलर तक पहुंच गया, जो इसके पिछले बंद भाव से पांच पैसे की बढ़त दर्शाता है।
रुपया सोमवार को 60 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.58 पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 99.69 पर रहा।
घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 272.87 अंक चढ़कर 76,537.20 अंक पर जबकि निफ्टी 69.15 अंक की बढ़त के साथ 23,921.55 अंक पर रहा।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82.97 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को शुद्ध लिवाल रहे थे और उन्होंने 200.05 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
भाषा निहारिका
निहारिका

Facebook


