डॉलर के मुकाबले रुपया दोपहर के कारोबार में 12 पैसे टूटकर 95.80 पर
डॉलर के मुकाबले रुपया दोपहर के कारोबार में 12 पैसे टूटकर 95.80 पर
मुंबई, 13 मई (भाषा) अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया बुधवार को दोपहर के कारोबार में 12 पैसे टूटकर अबतक के सबसे निचले स्तर 95.80 प्रति डॉलर पर रहा।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 40 पैसे टूटकर 95.68 के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ था।
इससे पहले, शुरुआती कारोबार में रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर से 16 पैसे चढ़कर 95.52 प्रति डॉलर पर पहुंच गया था।
मुख्य रूप से सोने और चांदी पर आयात शुल्क बढ़ाने के कारण डॉलर की मांग में कमी के आसार से घरेलू मुद्रा में रुपये में मजबूती आई।
हालांकि, दोपहर के कारोबार में यह मंगलवार के बंद भाव से 12 पैसे टूटकर 95.80 प्रति डॉलर पर रहा।
भाषा रमण अजय
अजय

Facebook


