थर्मेक्स ने जल उपचार समाधान के लिए नई सुविधा शुरू की

Ads

थर्मेक्स ने जल उपचार समाधान के लिए नई सुविधा शुरू की

  •  
  • Publish Date - April 15, 2024 / 09:33 PM IST,
    Updated On - April 15, 2024 / 09:33 PM IST

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल (भाषा) थर्मैक्स ने सोमवार को पुणे में अपशिष्ट जल उपचार समाधान प्रदान करने के लिए एक नई सुविधा शुरू करने की घोषणा की।

कंपनी ने बयान में कहा कि यह सुविधा केंद्र दो एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। यह कारखाना अपशिष्ट को कम करते हुए उत्पादन दक्षता और उत्पादन बढ़ाने के लिए उन्नत तकनीकों और स्वचालन प्रक्रिया को एकीकृत करेगा।

परियोजना के वित्तीय विवरण का खुलासा किए बिना बयान में कहा गया है, ‘‘थर्मेक्स ने पानी और अपशिष्ट जल उपचार समाधानों के लिए पुणे में अपनी अत्याधुनिक विनिर्माण सुविधा शुरू की है। यह संसाधनों के संरक्षण और भविष्य को संरक्षित करने के थर्मेक्स के व्यापक मिशन के साथ जुड़ा एक महत्वपूर्ण कदम है।’’

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय