Home » Business » TikTok Back In India: TikTok returns to India! Ban removed from AliExpress too, Chinese companies' websites unblocked after 5 years
TikTok Back In India: भारत में हुई TikTok की वापसी! AliExpress से भी हटा बैन, 5 साल बाद चीनी कंपनियों की वेबसाइट्स अनब्लॉक
Ads
TikTok Back In India: कंपनी ने अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। फिलहाल यूजर्स को इंतजार करना होगा कि क्या वाकई TikTok भारत में फिर से वापसी कर पाएगा या यह महज एक तकनीकी अपडेट भर है।
दिल्ली: TikTok Back In India: चीन की शॉर्ट वीडियो ऐप TikTok ने पांच साल बाद भारत में एक बार फिर से वापसी करके हलचल मचा दी है। कई यूजर्स ने बताया कि वे TikTok की आधिकारिक वेबसाइट (TikTok Website) एक्सेस कर पा रहे हैं। हालांकि, यह केवल शुरुआती स्तर पर है और ऐप अब भी गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।
मजेदार बात यह है कि वेबसाइट एक्सेस करने वाले सभी यूजर्स को समान अनुभव नहीं मिला। कुछ लोगों ने X (पूर्व में Twitter) पर लिखा कि वेबसाइट उनके लिए अब भी ब्लॉक (Blocked) है। हमने जब वेबसाइट ओपन किया तो, होमपेज खुला मिला, लेकिन बाकी पेज एक्सेस नहीं हो पाया है।
वापसी को लेकर अभी भी असमंजस
भले ही वेबसाइट के लाइव होने से वापसी की अटकलें तेज हो गई हों, लेकिन कंपनी ने अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। फिलहाल यूजर्स को इंतजार करना होगा कि क्या वाकई TikTok भारत में फिर से वापसी कर पाएगा या यह महज एक तकनीकी अपडेट भर है।
2020 में क्यों बैन हुआ था TikTok
गौरतलब है कि 2020 में भारत सरकार ने TikTok समेत 59 चीनी ऐप्स को बैन कर दिया था। इसमें Shareit और CamScanner भी शामिल थे। सरकार ने तर्क दिया था कि ये ऐप्स भारत की संप्रभुता और सुरक्षा के लिए खतरा हैं।
क्या TikTok आधिकारिक तौर पर भारत में वापस आ गया है?
नहीं, अभी तक कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। केवल कुछ यूजर्स TikTok की वेबसाइट एक्सेस कर पा रहे हैं, जबकि ऐप अभी भी प्ले स्टोर और ऐप स्टोर पर उपलब्ध नहीं है।
क्या सभी यूजर्स TikTok वेबसाइट का इस्तेमाल कर पा रहे हैं?
नहीं, अनुभव अलग-अलग हैं। कुछ यूजर्स वेबसाइट एक्सेस कर पा रहे हैं, वहीं कई यूजर्स के लिए यह अब भी ब्लॉक्ड है या केवल होमपेज खुल रहा है।
TikTok भारत में क्यों बैन हुआ था?
2020 में भारत सरकार ने सुरक्षा और संप्रभुता को खतरा बताते हुए TikTok समेत 59 चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया था।
क्या TikTok ऐप अभी डाउनलोड किया जा सकता है?
नहीं, फिलहाल TikTok ऐप Google Play Store और Apple App Store दोनों से डाउनलोड नहीं किया जा सकता।
आगे क्या होने की संभावना है?
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह TikTok की वापसी है या केवल तकनीकी अपडेट। वापसी को लेकर आधिकारिक बयान आने तक यूजर्स को इंतजार करना होगा।