टोयोटा किर्लोस्कर की बिक्री अगस्त में 48 प्रतिशत घटकर 5,555 इकाई पर

टोयोटा किर्लोस्कर की बिक्री अगस्त में 48 प्रतिशत घटकर 5,555 इकाई पर

टोयोटा किर्लोस्कर की बिक्री अगस्त में 48 प्रतिशत घटकर  5,555 इकाई पर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: September 1, 2020 7:45 am IST

नयी दिल्ली, एक सितंबर (भाषा) टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की बिक्री अगस्त में 48.08 प्रतिशत घटकर 5,555 इकाई रह गई। अगस्त, 2019 में कंपनी ने 10,701 वाहन बेचे थे।

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (बिक्री एवं सेवा) नवीन सोनी ने बयान में कहा, ‘‘कर्नाटक और देश के अन्य हिस्सों में कोविड-19 संक्रमण के मामले बढ़ने की वजह से अगस्त में हमारी शुरुआत काफी असमंजस की स्थिति के साथ हुई। इसका मांग और आपूर्ति दोनों के परिदृश्य पर असर पड़ा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, अच्छी बात यह रही कि अगस्त में ज्यादातर मॉडलों की मांग बढ़ी। इस दौरान ग्राहकों की पूछताछ और ऑर्डर भी सुधरे।’’

उन्होंने कहा कि बेंगलुरु और आसपास के इलाकों में कोविड-19 के मामले बढ़ने से वाहनों की आपूर्ति में समस्या आ रही है।

भाषा अजय अजय

अजय


लेखक के बारे में