वेलस्पन कॉर्प का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में करीब तीन गुना होकर 1,047.88 करोड़ रुपये पर

वेलस्पन कॉर्प का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में करीब तीन गुना होकर 1,047.88 करोड़ रुपये पर

वेलस्पन कॉर्प का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में करीब तीन गुना होकर 1,047.88 करोड़ रुपये पर
Modified Date: July 24, 2026 / 07:00 pm IST
Published Date: July 24, 2026 7:00 pm IST

नयी दिल्ली, 24 जुलाई (भाषा) वेलस्पन कॉर्प का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में करीब तीन गुना होकर 1,047.88 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से आय बढ़ने के कारण कंपनी का लाभ बढ़ा है।

वेलस्पन कॉर्प ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 349.16 करोड़ रुपये था।

वित्त वर्ष 2026-27 की जून तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 4,144.91 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में 3,586.52 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के निदेशक मंडल ने प्रवर्तक समूह कंपनी वेलस्पन लिविंग लिमिटेड (डब्ल्यूएलएल) से वेलस्पन कैप्टिव पावर जनरेशन लिमिटेड (डब्ल्यूसीपीजीएल) में अतिरिक्त 51 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने को मंजूरी दे दी है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विपुल माथुर ने कहा, ‘‘हमने नए वित्त वर्ष की शुरुआत मजबूत प्रदर्शन के साथ की है। कंपनी ने अब तक की सबसे अधिक तिमाही कर पूर्व आय और मुनाफे में मजबूत वृद्धि दर्ज की है।’’

वेलस्पन कॉर्प लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) का कारोबार लाइन पाइप, डक्टाइल आयरन (डीआई) पाइप, स्टेनलेस स्टील बार, पाइप एवं ट्यूब तथा टीएमटी सरिया जैसे विविध क्षेत्रों में फैला हुआ है।

भाषा यासिर रमण

रमण


लेखक के बारे में