टोयोटा किर्लोस्कर ने बिदादी संयंत्रों में उत्पादन फिर शुरू किया

टोयोटा किर्लोस्कर ने बिदादी संयंत्रों में उत्पादन फिर शुरू किया

टोयोटा किर्लोस्कर ने बिदादी संयंत्रों में उत्पादन फिर शुरू किया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: June 15, 2021 7:27 am IST

नयी दिल्ली, 15 जून (भाषा) टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने मंगलवार को कहा कि उसने कर्नाटक में अपने बिदादी स्थित विनिर्माण संयंत्रों में आंशिक रूप से उत्पादन फिर शुरू कर दिया है।

कंपनी ने बताया कि उसने निर्धारित 50 प्रतिशत कार्यबल के साथ दो संयंत्रों में परिचालन शुरू किया है।

देश में इनोवा, क्रिस्टा और फॉर्च्यूनर जैसे मॉडल बेचने वाली ऑटो कंपनी ने कहा कि परिसर में परिचालन राज्य और केंद्र सरकार के सभी निर्देशों के अनुरूप किया जाएगा।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में