ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स को मिला 228.26 करोड़ रुपये का ठेका

Ads

ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स को मिला 228.26 करोड़ रुपये का ठेका

  •  
  • Publish Date - May 22, 2026 / 01:36 PM IST,
    Updated On - May 22, 2026 / 01:36 PM IST

नयी दिल्ली, 22 मई (भाषा) ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स (इंडिया) लिमिटेड को गुजरात एनर्जी ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड से 228.26 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसे छह ट्रांसफॉर्मर और दो रिएक्टर की आपूर्ति का ठेका मिला है जिसे अगस्त 2028 तक पूरा किया जाएगा।

अहमदाबाद स्थित ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स (इंडिया) बिजली, वितरण एवं विशेष प्रकार के ट्रांसफॉर्मर के निर्माण में संलग्न है।

भाषा निहारिका

निहारिका

ताजा खबर