टीवीएस श्रीचक्र को आयकर विभाग से 29.47 करोड़ रुपये की मांग का नोटिस

Ads

टीवीएस श्रीचक्र को आयकर विभाग से 29.47 करोड़ रुपये की मांग का नोटिस

  •  
  • Publish Date - March 26, 2026 / 09:04 PM IST,
    Updated On - March 26, 2026 / 09:04 PM IST

नयी दिल्ली, 26 मार्च (भाषा) टायर विनिर्माता कंपनी टीवीएस श्रीचक्र लिमिटेड को आयकर विभाग की ओर से वित्त वर्ष 2017-18 (आकलन वर्ष 2018-19) के लिए आय कम दिखाने के आरोप में कर और ब्याज सहित 29.47 करोड़ रुपये का नोटिस मिला है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि यह आदेश आयकर कार्यालय के आकलन अधिकारी द्वारा 26 मार्च, 2026 को जारी किया गया है। कुल मांग राशि कर और ब्याज सहित 29,47,06,740 रुपये है, और आय कम दिखाने के आरोप में जुर्माना लगाने की प्रक्रिया प्रस्तावित की गई है।

टीवीएस श्रीचक्र ने कहा कि कंपनी को उम्मीद नहीं है कि इसका कोई बड़ा वित्तीय प्रभाव पड़ेगा, क्योंकि कंपनी का मानना है कि यह नोटिस तर्कहीन है।

कंपनी ने कहा कि वह इस आदेश के खिलाफ 30 दिन में आयकर आयुक्त (अपील) के समक्ष अपील दायर करने का इरादा रखती है।

भाषा

योगेश अजय

अजय