दुपहिया उद्योग को चौथी तिमाही में वृद्धि की उम्मीद, पर किसान आंदोलन, बजट को लेकर सतर्क: HMSI

Ads

दुपहिया उद्योग को चौथी तिमाही में वृद्धि की उम्मीद, पर किसान आंदोलन, बजट को लेकर सतर्क: HMSI

  •  
  • Publish Date - December 27, 2020 / 10:54 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:16 PM IST

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर (भाषा) दुपहिया वाहन उद्योग को वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही में एक अंकीय वृद्धि की उम्मीद है। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने हालांकि, कहा कि किसान आंदोलन और आगामी बजट को लेकर निकट भविष्य में कुछ अनिश्चितताएं भी हैं।

Read More: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने की किसानों से अपील, डेढ़-दो साल कृषि कानूनों के असर को देख लीजिए, व्यापक सुधार में लगता है समय

उद्योग को उम्मीद है कि पिछले साल के कम आधार प्रभाव और इस साल कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के खुलने के साथ ही छात्रों के लिये दुपहिया वाहनों की मांग बढ़ेगी।

एचएमएसआई के निदेशक (बिक्री और विपणन) यदविंदर सिंह गुलेरिया ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘हमें बीएस-4 से बीएस-6 पर जाना था, जिसके कारण वित्त वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही में बिक्री कम हुई और वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही के लिए उसका आधार प्रभाव रहा रहा। इसे देखते हुए हमें उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही में एक अंक वृद्धि होगी।’’

वह इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि कंपनी को जनवरी-मार्च के दौरान दोपहिया उद्योग के लिए कैसी वृद्धि की उम्मीद है।

Read More: गोबर घोटाले वाले रमन सिंह के बयान पर पलटवार, सीएम भूपेश ने कहा ‘उनकी सरकार ने जो चावल घोटाला किया वह हजम नहीं हो रहा’

उन्होंने कहा कि चौथी तिमाही से बहुत अधिक उम्मीद नहीं हैं, क्योंकि किसान आंदोलन और बजट को लेकर कुछ अनिश्चितताएं हैं। इन दोनों बातों पर नजर रखनी होगी।

उन्होंने कहा कि किसानों के आंदोलन से ग्रामीण बिक्री पर असर पड़ेगा, जहां मोटरसाइकिलों को मुख्य रूप से बेचा जाता है, जबकि उद्योग इस बात को लेकर भी चिंतित है कि कैसा बजट पेश किया जाएगा।

Read More: कृषि कानून के समर्थकों का गांव में बंद करें हुक्का पानी और दुआ सलाम, अंबानी-अडानी के एजेंटों का प्रवेश बंद: सपा नेता रामगोविंद चौधरी

गुलेरिया ने आगे कहा कि कर संग्रह को लेकर सरकार पर बहुत दबाव है और ऐसे में बजट को लेकर उद्योग सतर्क है।