Loan Interest Rate: इस बैंक से लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी, ब्याज दरों में की गई इतने प्रतिशत की कटौती, जानें क्या है नया रेट

Ads

इस बैंक से लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी, ब्याज दरों में की गई इतने प्रतिशत की कटौती, Union Bank cuts loan interest rates by half percent

  •  
  • Publish Date - June 11, 2025 / 08:35 PM IST,
    Updated On - June 12, 2025 / 12:05 AM IST

cash gift of Rs 3000 on 'Pongal'. Image Source- IBC24 File Photo

HIGHLIGHTS
  • यूनियन बैंक ने EBLR और RLLR में 0.50% की कटौती की।
  • RBI की रेपो दर में कमी के बाद बैंक ने लिया निर्णय, ग्राहकों को मिलेगा सीधा लाभ।
  • होम, ऑटो, पर्सनल और MSME लोन लेने वालों के लिए लोन सस्ता हुआ।

नई दिल्ली: Loan Interest Rate: सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने ऋण की ब्याज दर में 0.50 प्रतिशत की कटौती की है। भारतीय रिजर्व बैंक के प्रमुख नीतिगत दर रेपो में कटौती के बाद बैंक ने यह कदम उठाया है। यूनियन बैंक ने बयान में कहा कि बाह्य मानक आधारित ब्याज दर (ईबीएलआर) और रेपो आधारित ब्याज दर (आरएलएलआर) में 0.5 प्रतिशत की कटौती की गयी है।

Read More : MP News: संबल योजना के श्रमिक परिवारों को बड़ी खुशखबरी, इस दिन खातों में आएगी राशि, सीएम मोहन करेंगे जारी 

Loan Interest Rate: इस कटौती के साथ यूनियन बैंक ने हाल में आरबीआई के रेपो दर में कटौती के अनुरूप ईबीएलआर और आरएलएलआर से जुड़े कर्ज के लिए ब्याज दर में कमी कर दी है। इससे आवास, वाहन, व्यक्तिगत कर्ज लेने वाले नये और मौजूदा खुदरा ग्राहकों के अलावा एमएसएमई कर्जदारों को लाभ होगा। आरबीआई के कदम के बाद कई बैंकों ने कर्ज पर लगने वाले ब्याज में कटौती की है।

Read More : Jabalpur Rape Case: युवती को काम के बहाने रिसॉर्ट बुलाया… फिर कमरे में ले जाकर किया दरिंदगी, जिम संचालक की हैवानियत का खुलासा

उल्लेखनीय है कि आरबीआई ने पिछले सप्ताह प्रमुख नीतिगत दर रेपो को 0.5 प्रतिशत घटाकर 5.5 प्रतिशत कर दिया था। साथ ही नकद आरक्षित अनुपात (सीआरइार) एक प्रतिशत कम कर तीन प्रतिशत करने की घोषणा की है।

यूनियन बैंक ने किस दर में कटौती की है?

यूनियन बैंक ने EBLR और RLLR में 0.50 प्रतिशत की कटौती की है।

इस कटौती का लाभ किन्हें मिलेगा?

नए और मौजूदा खुदरा ग्राहक जैसे होम लोन, ऑटो लोन, पर्सनल लोन और MSME कर्जदार इस कटौती का लाभ उठा सकेंगे।

RBI ने रेपो दर में कितनी कटौती की है?

RBI ने 0.5% की कटौती कर रेपो दर को 5.5% कर दिया है।

यह दर कटौती कब से लागू होगी?

यूनियन बैंक ने यह दर कटौती RBI की घोषणा के तुरंत बाद लागू करने का ऐलान किया है।

अन्य बैंक भी ब्याज दर कम कर रहे हैं क्या?

हां, RBI की रेपो दर में कटौती के बाद कई अन्य बैंक भी कर्ज की दरों में कमी कर रहे हैं।