अजित पवार राकांपा (शप) नेताओं के साथ विलय पर चर्चा कर रहे थे: हसन मुश्रीफ

Ads

अजित पवार राकांपा (शप) नेताओं के साथ विलय पर चर्चा कर रहे थे: हसन मुश्रीफ

  •  
  • Publish Date - February 14, 2026 / 12:35 AM IST,
    Updated On - February 14, 2026 / 12:35 AM IST

पुणे, 13 फरवरी (भाषा) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता हसन मुश्रीफ ने शुक्रवार को स्वीकार किया कि पार्टी के दिवंगत अध्यक्ष अजित पवार दोनों गुटों के विलय को लेकर राकांपा (शप) नेताओं के साथ बातचीत कर रहे थे।

महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री मुश्रीफ ने कोल्हापुर में पत्रकारों से कहा कि पिछले महीने विमान दुर्घटना में अजित पवार की मृत्यु के बाद स्थिति बदल गई है, और कोई भी निर्णय लेने से पहले, उनकी पार्टी को सत्तारूढ़ सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को विश्वास में लेना होगा।

उन्होंने कहा, “मैंने कई बार कहा है कि अजित पवार दोनों राकांपा गुटों के विलय पर चर्चा कर रहे थे…राकांपा का कोई अन्य नेता इसमें शामिल नहीं था। हम यह दावा नहीं कर रहे हैं कि विलय पर कोई चर्चा नहीं हुई। (लेकिन) अब, अजित दादा के निधन के बाद, स्थिति बदल गई है। हमें भाजपा को विश्वास में लेना होगा।”

मुश्रीफ ने कहा कि पार्टी अजित पवार की पत्नी एवं उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार की इच्छा के अनुसार निर्णय लेगी।

भाषा नेत्रपाल आशीष

आशीष