वैलियंट लैब के आईपीओ को दूसरे दिन 71 प्रतिशत अभिदान

वैलियंट लैब के आईपीओ को दूसरे दिन 71 प्रतिशत अभिदान

वैलियंट लैब के आईपीओ को दूसरे दिन 71 प्रतिशत अभिदान
Modified Date: September 28, 2023 / 08:46 pm IST
Published Date: September 28, 2023 8:46 pm IST

नयी दिल्ली, 28 सितंबर (भाषा) औषधि क्षेत्र के लिए कच्चा माल उपलब्ध कराने वाली कंपनी वैलियंट लैब के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बृहस्पतिवार को निर्गम के दूसरे दिन 71 प्रतिशत अभिदान मिला।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी की 76,23,030 शेयरों की पेशकश पर 54,25,770 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआरआई) की श्रेणी में 1.27 गुना अभिदान मिला है। वहीं पात्र संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 29 प्रतिशत और पात्र संस्थागत निवेशकों के हिस्से पांच प्रतिशत अभिदान मिला है।

यह आईपीओ पूरी तरह 1.08 करोड़ नए शेयरों की पेशकश पर आधारित है। इसमें कोई बिक्री पेशकश नहीं है। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 133 से 140 रुपये प्रति शेयर रखा गया है।

आईपीओ से प्राप्त राशि का इस्तेमाल कंपनी गुजरात में अपनी अनुषंगी वैलियंट एडवांस्ड साइंसेज प्राइवेट लि. के माध्यम से विशेष रसायन के लिए विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने और अनुषंगी कंपनी की कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी।

भाषा अजय अजय रमण

रमण


लेखक के बारे में