Honorarium Hike Announcement Today: सीएम ने किया मानदेय बढ़ाने का ऐलान.. इस विभाग के कर्मचारियों के सैलरी में 20% की बढ़ोत्तरी, मिली 15 अगस्त की सौगात

Ads

हिमाचल प्रदेश में वन मित्रों के मानदेय में बढ़ोतरी के साथ स्कूलों की छुट्टी, तहसील, स्वास्थ्य, पशु चिकित्सा और शिक्षा को लेकर बड़े ऐलान हुए।

  •  
  • Publish Date - August 15, 2026 / 12:32 PM IST,
    Updated On - August 15, 2026 / 12:34 PM IST

Honorarium Hike Announcement Today || Image- IBC24 NEWS File

HIGHLIGHTS
  • वन मित्रों का मानदेय बढ़ाकर 12 हजार
  • 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी
  • भराड़ी को मिलेगा तहसील का दर्जा

बिलासपुर: स्वतंत्रता दिवस के पूर्व मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के निहारी में वन महोत्सव का शुभारंभ किया गया। (Honorarium Hike Announcement Today) इस दौरान पौधरोपण अभियान के साथ क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं। कार्यक्रम में सहजन का पौधा भी लगाया गया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

बढ़ाया वन मित्रों का मानदेय

इस मौके पर वन मित्रों के मासिक मानदेय को 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 12 हजार रुपये करने की घोषणा की गई।  सरकार ने वन महोत्सव के तहत पूरे प्रदेश में 7,000 हेक्टेयर भूमि पर 50 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है।

17 अगस्त को सभी स्कूलों में छुट्टी

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के सभी विद्यालयों के लिए भी महत्वपूर्ण घोषणा की गई। 17 अगस्त 2026 को प्रदेशभर के स्कूलों में अवकाश रहेगा। (Honorarium Hike Announcement Today) यह छुट्टी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूलों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बदले दी जाएगी।

तहसील का दर्जा देने की भी घोषणा

कार्यक्रम के दौरान भराड़ी उप-तहसील को तहसील का दर्जा देने की भी घोषणा की गई। इससे क्षेत्र के लोगों को राजस्व और अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।

पशु औषधालय खोलने की घोषणा

स्वास्थ्य क्षेत्र में भी बड़ा ऐलान किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हटवाड़ में डॉक्टरों के दो अतिरिक्त पद सृजित किए जाएंगे। (Honorarium Hike Announcement Today) वहीं, तड़ौन ग्राम पंचायत में लोगों को बेहतर पशु चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पशु औषधालय खोलने की घोषणा की गई।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में शुरू होंगी नई कक्षाएं

शिक्षा के क्षेत्र में भी कई नए पाठ्यक्रम शुरू करने का फैसला लिया गया है। राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में MBA, MCA और MTA की कक्षाएं शुरू की जाएंगी। इसके अलावा राजकीय महाविद्यालय घंडावली में BBA और BCA की पढ़ाई शुरू करने की घोषणा की गई है।

इन्हें भी पढ़ें:

थोक महंगाई नौ महीने बाद पहली बार घटी, जुलाई में 9.78 प्रतिशत पर

कंबोडिया स्थित साइबर ठगी गिरोह का ठाणे पुलिस ने किया पर्दाफाश, आठ पर मामला दर्ज

एफटीए साझेदार देशों को भारत के निर्यात में जून तिमाही में मजबूत वृद्धि

उप्र : कांस्टेबल की पत्नी ने पति की राइफल से गोली मारकर खुदकुशी की

स्वतंत्रता के समय मोदी प्रधानमंत्री रहे होते तो भारत को कोई नुकसान नहीं होता : आदित्यनाथ

Q1. वन मित्रों का मानदेय कितना बढ़ाया गया?

वन मित्रों का मासिक मानदेय 10 हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपये किया गया है।

Q2. हिमाचल में 17 अगस्त को स्कूल क्यों बंद रहेंगे?

15 अगस्त के कार्यक्रमों के बदले 17 अगस्त को प्रदेशभर के स्कूलों में अवकाश रहेगा।

Q3. घुमारवीं में कौन से नए पाठ्यक्रम शुरू होंगे?

राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में MBA, MCA और MTA की कक्षाएं शुरू की जाएंगी।