नयी दिल्ली, एक सितंबर (भाषा) कर्ज में फंसी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया ने अपनी नई ब्रांड पहचान के अभियान के लिए बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को अपने साथ जोड़ा है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
वोडाफोन आइडिया ने अपनी नई ब्रांड पहचान के तहत कंपनी के ‘लोगो’ में बदलाव किया है।
कंपनी ने बयान में कहा, ‘‘वीआई ने अपने आने वाले अभियान ‘वीआई बदल रहा है… तैयार रहिए‘ के लिए शाहरुख खान को चेहरा भी बनाया है।’’
वोडाफोन आइडिया ने कहा कि शाहरुख खान का कंपनी से जुड़ना उसके नए चरण में लाई जा रही ऊर्जा, महत्वाकांक्षा और आशावाद का प्रतीक है।
भाषा यासिर अजय
अजय