कमजोर मांग से धनिया वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से धनिया वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से धनिया वायदा कीमतों में गिरावट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: February 11, 2021 8:28 am IST

नयी दिल्ली, 11 फरवरी (भाषा) हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों के आकार को कम करने से वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को धनिया की कीमत 48 रुपये की गिरावट के साथ 6,502 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई।

एनसीडीईएक्स में धनिया के अप्रैल माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 48 रुपये अथवा 0.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,502 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई जिसमें 2,380 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग की वजह से मुख्यत: यहां धनिया वायदा कीमतों में हानि दर्ज हुई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में