कमजोर मांग से बिनौलातेल खली वायदा कीमतोंमें गिरावट

Ads

कमजोर मांग से बिनौलातेल खली वायदा कीमतोंमें गिरावट

  •  
  • Publish Date - December 17, 2020 / 10:18 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:43 PM IST

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख को देखते हुए कारोबारियों ने अपने सौदो के आकार को कम किया जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को बिनौलातेल खली की कीमत चार रुपये की गिरावट के साथ 2,089 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई।

बाजाार विश्लेषकों ने कहा कि बाजार में कमजोरी के रुख के बीच मौजूदा स्तर पर कारोबारियों की बिकवाली से बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में गिरावट आई।

एनसीडीईएक्स में बिनौलातेल खली के दिसंबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत चार रुपये अथवा 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,089 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई जिसमें 3,860 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बिनौलातेल खली के जनवरी 2021 के महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 28 रुपये अथवा 1.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,078 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई जिसमें 74,830 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

भाषा राजेश राजेश

राजेश