हैदराबाद, 26 अगस्त (भाषा) विप्रो कंज्यूमर केयर एंड लाइटिंग ने बुधवार को पोषण उत्पाद ब्रांड ‘स्नगल्स’ की पेशकश के साथ पालतू पशुओं के खाद्य बाजार में कदम रखा।
कंपनी ने बयान में कहा कि ‘स्नगल्स’ ब्रांड के तहत फिलहाल कुत्तों के लिए भोजन की पेशकश की गई है। भारत में पालतू पशुओं का खाद्य बाजार 5,500 करोड़ रुपये से अधिक का है।
बयान के मुताबिक, ये उत्पाद विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों की टीम के साथ मिलकर विकसित किए गए हैं और इनका देश के विभिन्न इलाकों में परीक्षण किया जा चुका है।
ये उत्पाद पालतू पशुओं की दुकानों, पशु चिकित्सालयों, आधुनिक खुदरा दुकानों, ई-कॉमर्स और क्विक-कॉमर्स मंचों के जरिये उपलब्ध होंगे।
विप्रो कंज्यूमर केयर एंड लाइटिंग-इंडिया में खाद्य कारोबार के अध्यक्ष अनिल चुग ने कहा कि कंपनी पालतू पशुओं के पोषण और उत्पादों में नवाचार पर ध्यान देगी।
भाषा प्रेम
प्रेम अजय
अजय