ओणम के मद्देनजर ईपीएफओ ने केरल में मासिक पेंशन जारी की

Ads

ओणम के मद्देनजर ईपीएफओ ने केरल में मासिक पेंशन जारी की

  •  
  • Publish Date - August 26, 2026 / 04:39 PM IST,
    Updated On - August 26, 2026 / 04:39 PM IST

नयी दिल्ली, 26 अगस्त (भाषा) कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने ‘ओणम’ से पहले बुधवार को केरल क्षेत्र के 4,40,901 पेंशनधारकों के बैंक खातों में अगस्त की पेंशन जमा कर दी।

श्रम मंत्रालय ने बयान में कहा कि कर्मचारी पेंशन योजना (ईपीएस), 1995 के तहत सामान्य तौर पर मासिक पेंशन महीने के अंत में दी जाती है।

हालांकि, ओणम के मद्देनजर ईपीएफओ ने विशेष व्यवस्था करते हुए 26 अगस्त को ही पेंशन जारी कर दी, ताकि पेंशनधारक और उनके परिवार त्योहार के दौरान अपनी वित्तीय जरूरतें पूरी कर सकें।

ईपीएफओ ने बताया कि केंद्रीकृत पेंशन भुगतान प्रणाली (सीपीपीएस) के जरिये पेंशन सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा की गई। यह प्रणाली देशभर में पेंशन के निर्बाध और कुशल हस्तांतरण की सुविधा देती है।

ईपीएफओ ने कहा कि वह सामाजिक सुरक्षा लाभ समय पर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और प्रौद्योगिकी आधारित पहल तथा नागरिक केंद्रित सुधारों के जरिये पेंशन सेवाओं को बेहतर बनाने का प्रयास कर रहा है।

भाषा योगेश अजय

अजय