Zomato Share Price Hike News: अचानक Zomato के शेयर ने पकड़ी रफ्तार, पहुंचा 10 महीने का हाई पर, अब किस लेवल तक पहुंचेगा भाव? ब्रोकरेज ने खोला पूरा राज

Ads

Zomato Share Price Hike News: जोमैटो (इटरनल) के शेयर में तेजी देखने को मिली और कीमत करीब 2% बढ़कर 332 रुपये के इंट्रा डे हाई तक पहुंच गई जो 10 महीने का नया उच्चतम स्तर है। ऑनलाइन फूड डिलीवरी कारोबार से जुड़ी कंपनी के शेयर पर ब्रोकरेज भी सकारात्मक रूख अपनाए हुए हैं और आगे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जता रहे हैं। (NSE: ETERNAL, BSE: 543320)

  •  
  • Publish Date - August 26, 2026 / 04:18 PM IST,
    Updated On - August 26, 2026 / 04:18 PM IST

(Zomato Share Price Hike News/ Image Credit: ANI News)

HIGHLIGHTS
  • Eternal शेयर में तेजी: बुधवार को शेयर करीब 2% बढ़कर ₹332 पर पहुंचा।
  • 52-हफ्ते का हाई: शेयर का रिकॉर्ड हाई ₹368.45 है।
  • मुनाफे में बड़ा उछाल: पहली तिमाही में नेट प्रॉफिट करीब चार गुना बढ़कर ₹92 करोड़ हुआ।

नई दिल्ली: Zomato Share Price Hike News: जोमैटो (इटरनल) के शेयर में आज बुधवार को अच्छी खरीदारी देखने को मिली। भारी डिमांड के चलते शेयर करीब 2% चढ़कर 332 रुपये के उच्च स्तर (Zomato Share Price Hike News) पर पहुंच गया। यह कंपनी के शेयर का करीब 10 महीने का उच्चतम स्तर है। हालांकि, इसका 52 हफ्ते का हाई 368.45 रुपये है जो 16 अक्टूबर 2025 को दर्ज हुआ था। मार्च 2026 में शेयर 212.60 रुपये के 52 हफ्ते के निचले स्तर तक पहुंचा था। इस स्तर से अब तक शेयर में 55% से अधिक की तेजी आ चुकी है।

पहली तिमाही में मुनाफा करीब चार गुना

Eternal (Zomato) ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के नतीजे (Zomato Share Price Hike News) जुलाई में जारी किए थे। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर करीब चार गुना बढ़कर 92 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में यह 25 करोड़ रुपये था। कंपनी की परिचालन आय भी बढ़कर 20,211 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले 7,167 करोड़ रुपये थी। हालांकि, कुल खर्च भी बढ़कर 20,314 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी के CFO अक्षांत गोयल के मुताबिक, फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Zomato का नेट ऑर्डर वैल्यू लगातार चौथी तिमाही बढ़ा और सालाना आधार पर 20% से ज्यादा की वृद्धि के साथ 10,769 करोड़ रुपये रहा।

क्विक कॉमर्स में बढ़ रहा मुकाबला

ब्रोकरेज फर्म इक्विरस सिक्योरिटीज ने Eternal (Zomato) के शेयर पर खरीदारी की राय दी है और 385 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज के अनुसार, कंपनी ने जून तिमाही में रिकॉर्ड 5.5% EBITDA मार्जिन हासिल किया। हालांकि, क्विक कॉमर्स कारोबार में निकट भविष्य में प्रतिस्पर्धा तेज रहने की उम्मीद है। कई कंपनियां अपने डिलीवरी नेटवर्क का विस्तार करने और नए ग्राहकों को जोड़ने के लिए लगातार निवेश कर रही हैं। ऐसे में Blinkit को बाजार में अपनी स्थिति मजबूत बनाए रखने के लिए प्रतिस्पर्धी दबाव का सामना करना पड़ सकता है।

Zomato Share (Eternal Ltd) – शेयर अपडेट (26 अगस्त 2026)

विवरण मान
वर्तमान कीमत ₹ 327.20
आज का बदलाव −₹3.80 (−1.15%)
समय 26 अगस्त, 3:30 PM IST
Open ₹ 330.00
High ₹ 332.00
Low ₹ 325.00
Market Cap ₹2.97 लाख करोड़
P/E Ratio ₹ 691.42
52-सप्ताह का High ₹ 368.45
52-सप्ताह का Low ₹ 212.60
Dividend

ब्रोकरेज को लंबी अवधि में उम्मीद

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने भी Eternal पर ‘Buy‘ रेटिंग बरकरार रखी है और 400 रुपये का टारगेट प्राइस (Zomato Share Price Hike News) दिया है। ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी का फूड डिलीवरी कारोबार स्थिर बना हुआ है। वहीं Blinkit को रिटेल, ग्रॉसरी और ई-कॉमर्स में हो रहे बड़े बदलावों से लंबे समय में फायदा मिल सकता है। मजबूत तिमाही प्रदर्शन, बढ़ता ऑर्डर वैल्यू और क्विक कॉमर्स में विस्तार को देखते हुए ब्रोकरेज को शेयर में आगे भी ग्रोथ की संभावना नजर आ रही है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

Eternal के शेयर में तेजी क्यों आई?

कंपनी के मजबूत तिमाही नतीजों और शेयर में बढ़ती खरीदारी के कारण Eternal के शेयर में तेजी देखने को मिली।

Eternal का शेयर कितने रुपये पर पहुंचा?

बुधवार को शेयर करीब 2% बढ़कर ₹332 के स्तर पर पहुंच गया।

कंपनी का पहली तिमाही में मुनाफा कितना रहा?

वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट बढ़कर ₹92 करोड़ हो गया, जो एक साल पहले ₹25 करोड़ था।

Eternal के शेयर पर ब्रोकरेज का क्या लक्ष्य है?

इक्विरस सिक्योरिटीज ने ₹385 और मोतीलाल ओसवाल ने ₹400 का टारगेट प्राइस दिया है।