(Jio vs Airtel Recharge Plan/ Image Credit: AI-generated)
नई दिल्ली: Jio vs Airtel Recharge Plan: अगर आपको मोबाइल में इंटरनेट की जरूरत नहीं है और सिर्फ कॉलिंग व SMS के लिए SIM एक्टिव रखना चाहते हैं, तो Jio और Airtel के पास खास प्रीपेड (Jio vs Airtel Recharge Plan) प्लान हैं। इन प्लान्स में डेटा नहीं मिलता, जिससे उन ग्राहकों को फायदा होता है जो इंटरनेट के लिए Wi-Fi या किसी दूसरे नंबर का इस्तेमाल करते हैं। लॉन्ग-टर्म वैलिडिटी के लिए दोनों कंपनियों के प्लान अलग-अलग कीमत और अवधि के साथ आते हैं।
Jio का 1,748 रुपये प्रीपेड प्लान 336 दिनों की वैलिडिटी (Jio vs Airtel Recharge Plan) के साथ आता है। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और कुल 3,600 SMS मिलते हैं। इस प्लान में मोबाइल डेटा शामिल नहीं है। यानी यह उन लोगों के लिए उपयोगी है जिन्हें इंटरनेट की जरूरत नहीं है और वे सिर्फ कॉलिंग व SMS चाहते हैं। इसकी कीमत के हिसाब से रोजाना औसत खर्च करीब 5.20 रुपये बैठता है। प्लान के साथ JioTV और JioAICloud का एक्सेस भी मिलता है।
Airtel का 1,849 रुपये प्रीपेड प्लान भी बिना डेटा के आता है। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ 3,600 SMS मिलते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी 365 दिनों की वैलिडिटी है यानी SIM को पूरे एक साल तक एक्टिव रखने के लिए अलग से रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस प्लान का रोजाना औसत खर्च करीब 5.07 रुपये है। इसमें कोई अतिरिक्त बेनेफिट शामिल नहीं है।
कीमत के हिसाब से Jio का प्लान 101 रुपये सस्ता है, लेकिन इसकी वैलिडिटी 336 दिन ही है। दूसरी तरफ Airtel का प्लान 101 रुपये महंगा (Jio vs Airtel Recharge Plan) होने के बावजूद पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी देता है। रोजाना खर्च भी Airtel में करीब 5.07 रुपये और Jio में 5.20 रुपये बैठता है। इसलिए अगर आपकी प्राथमिकता पूरे साल SIM एक्टिव रखना है तो Airtel का प्लान ज्यादा किफायती नजर आता है। वहीं कम कीमत में लंबी अवधि की जरूरत हो तो Jio भी एक विकल्प है।