वॉकहार्ट को जनवरी-मार्च तिमाही में 164 करोड़ रुपये का लाभ

Ads

वॉकहार्ट को जनवरी-मार्च तिमाही में 164 करोड़ रुपये का लाभ

  •  
  • Publish Date - May 4, 2026 / 09:48 PM IST,
    Updated On - May 4, 2026 / 09:48 PM IST

नयी दिल्ली, चार मई (भाषा) दवा कंपनी वॉकहार्ट लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ 31 मार्च, 2026 को समाप्त चौथी तिमाही में 164 करोड़ रुपये रहा।

वॉकहार्ट लिमिटेड ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही में कंपनी को 45 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ था।

कंपनी ने बताया कि परिचालन आय 965 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 743 करोड़ रुपये थी।

वॉकहार्ट ने कहा कि चौथी तिमाही में कुल खर्च बढ़कर 843 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में यह 780 करोड़ रुपये था।

वित्तवर्ष 2025-26 में, एकीकृत शुद्ध लाभ 199 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी को 57 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ था।

कंपनी ने बताया कि वित्तवर्ष 2025-26 में एकीकृत परिचालन राजस्व 3,373 करोड़ रुपये रहा, जबकि इससे वित्त वर्ष में यह 3,012 करोड़ रुपये था।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण