डब्ल्यूपीएल के लिए भुगतान, बीसीसीआई के कमीशन के साथ आरसीबी का सौदा दो अरब डॉलर का

Ads

डब्ल्यूपीएल के लिए भुगतान, बीसीसीआई के कमीशन के साथ आरसीबी का सौदा दो अरब डॉलर का

  •  
  • Publish Date - March 25, 2026 / 03:28 PM IST,
    Updated On - March 25, 2026 / 03:28 PM IST

नयी दिल्ली, 25 मार्च (भाषा) यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (यूएसएल) द्वारा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की क्रिकेट टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की बिक्री का सौदा लगभग दो अरब डॉलर (18,776 करोड़ रुपये) के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।

सूत्रों के अनुसार, इसमें महिला प्रीमियर लीग के लिए 540 करोड़ रुपये का भुगतान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को दिया जाने वाला पांच प्रतिशत कमीशन भी शामिल है।

यूएसएल ने मंगलवार को अपनी शत-प्रतिशत हिस्सेदारी एक निवेशक समूह को 16,660 करोड़ रुपये के नकद सौदे में बेचने की घोषणा की थी।

इस खरीदार समूह में आदित्य बिड़ला समूह, द टाइम्स ऑफ इंडिया समूह, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन शामिल हैं।

रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (आरसीएसपीएल) के पास ही आरसीबी की पुरुष और महिला टीमों का स्वामित्व है, जो आईपीएल और डब्ल्यूपीएल में हिस्सा लेती हैं।

एक सूत्र ने बताया, ‘लेनदारियों के समायोजन के बाद इस सौदे का कुल मूल्य 18,000 करोड़ रुपये के करीब है, जो इसके मूल्यांकन को दो अरब डॉलर के निकट ले जाता है।’

भाषा सुमित अजय

अजय

शीर्ष 5 समाचार