भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के कारण एक्सईडी ने आईपीओ की तारीख आगे बढ़ाई

Ads

भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के कारण एक्सईडी ने आईपीओ की तारीख आगे बढ़ाई

  •  
  • Publish Date - March 10, 2026 / 03:12 PM IST,
    Updated On - March 10, 2026 / 03:12 PM IST

नयी दिल्ली, 10 मार्च (भाषा) वरिष्ठ पेशेवरों को प्रशिक्षण प्रदान करने वाली कंपनी एक्सईडी एक्जिक्यूटिव डेवलपमेंट ने अपने 1.2 करोड़ डॉलर के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए पहले तय की गई छह मार्च की तारीख से बदलकर 16 मार्च कर दिया है।

यह फैसला पश्चिम एशिया में अमेरिका, इज़राइल और ईरान से जुड़ी मौजूदा भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के कारण लिया गया है।

कंपनी का 10 से 10.5 डॉलर प्रति शेयर के मूल्य दायरे वाला यह आईपीओ 16 मार्च को खुलकर 24 मार्च को बंद होगा।

यह आईपीओ अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (आईएफएससीए) के नियमों के तहत लाया जा रहा है। गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट सिटी) में होने वाली यह पहली शेयर बिक्री होगी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि खाड़ी क्षेत्र में मौजूदा भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं को देखते हुए एक्सईडी ने अपने आईपीओ को छह मार्च की जगह अब 16 मार्च से शुरू करने का फैसला किया है।

भाषा योगेश अजय

अजय