मजबूत वैश्विक रुख से जस्ता वायदा कीमतों में तेजी
मजबूत वैश्विक रुख से जस्ता वायदा कीमतों में तेजी
नयी दिल्ली, 25 मई (भाषा) बेसधातुओं की कारोबारी धारणा में सुधार आने के बीच विदेशों से मजबूती का संकेत लेते हुए वायदा कारोबार में सोमवार को जस्ता की कीमत 0.91 प्रतिशत की तेजी के साथ 373.30 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जस्ता के सर्वाधिक सक्रिय मई माह की डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 3.35 रुपये या 0.91 प्रतिशत की तेजी के साथ 373.30 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 1,672 लॉट के लिए कारोबार हुए।
इसी प्रकार, जस्ता के जून माह में डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 3.30 रुपये या 0.9 प्रतिशत की तेजी के साथ 370.60 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 1,746 लॉट के लिए कारोबार हुए।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि मजबूत वैश्विक संकेत तथा औद्योगिक धातुओं में जोखिम लेने की क्षमता में सुधार से जस्ता वायदा कीमतों को समर्थन मिला।
भाषा राजेश राजेश
राजेश

Facebook


