मजबूत मांग के बीच जिंक वायदा कीमतों में मामूली बढ़त
मजबूत मांग के बीच जिंक वायदा कीमतों में मामूली बढ़त
नयी दिल्ली, छह मार्च (भाषा) मजबूत मांग के बीच शुक्रवार को वायदा कारोबार में जिंक की कीमत 45 पैसे की मामूली बढ़त के साथ 324.95 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। हालांकि, किसी बड़े संकेत के अभाव में व्यापारियों ने सतर्क रुख अपनाया।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अप्रैल डिलीवरी के लिए जिंक अनुबंध 45 पैसे या 0.14 प्रतिशत बढ़कर 324.95 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 50 लॉट का कारोबार हुआ।
कारोबारियों ने जिंक वायदा में इस मामूली वृद्धि का कारण निचले स्तरों पर सीमित खरीदारी को बताया, जबकि नए संकेत की कमी के कारण समग्र धारणा सतर्क बनी रही।
भाषा पाण्डेय
पाण्डेय

Facebook


