जुआरी एग्रो केमिकल्स का लाभ पहली तिमाही में सात प्रतिशत घटकर 119 करोड़ रुपये पर

Ads

जुआरी एग्रो केमिकल्स का लाभ पहली तिमाही में सात प्रतिशत घटकर 119 करोड़ रुपये पर

  •  
  • Publish Date - July 31, 2026 / 08:23 PM IST,
    Updated On - July 31, 2026 / 08:23 PM IST

नयी दिल्ली, 31 जुलाई (भाषा) जुआरी एग्रो केमिकल्स का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में सात प्रतिशत घटकर 118.70 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से आय कम होने से लाभ घटा है।

पिछले साल 2025-26 की इसी तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 127.38 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कुल आय घटकर 615.90 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 1,252.23 करोड़ रुपये थी।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण